अल्मोड़ा में कक्षाओं में अव्वल रहे बच्चे मुख्यअतिथि के साथ।
- फोटो : AMAR UJALA
शैक्षिक सत्र के अंतिम दिन शनिवार को सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। विद्यालयों में अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत भी किए गए।
विवेकानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रो. एसएस पथनी, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को परीक्षाफल और पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय स्तर पर कक्षा आठ (ए) में 98.16 फीसदी अंक पाकर धीरेंद्र फर्त्याल प्रथम, कक्षा छह (ए) के विशेष सिंह बोरा (96.72 फीसदी) द्वितीय, कक्षा नौ (ए) के कुशाग्रह नयाल (96.60 फीसदी) तृतीय, कक्षा आठ (बी) के दिवाकर जोशी (96.27 फीसदी) चतुर्थ, कक्षा आठ (ए) के भावेश बिनवाल (96) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बियरशिबा स्कूल में नर्सरी से कक्षा ग्यारह तक पहले तीन स्थान पर रहने वाले बच्चे पुरस्कृत किए गए। जूनियर वर्ग (कक्षा एक से पांच तक) में सिद्धांत रावत, भूमिका अधिकारी, आदित्य बिष्ट, निमिष जोशी प्रथम, मिडिल वर्ग (कक्षा छह से आठ) में विमल कांडपाल, सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से ग्यारह) गरिमा जोशी को पुरस्कृत किया गया। व्यवस्थापक एसबी राना, प्रधानाचार्या डॉ. नीलम उप्रेती, समन्वयक प्रीति पांडे ने पुरस्कार बांटे। संचालन रक्षिता साह ने किया।