फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने भिकियासैंण पहुंचकर किया प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय आदर्श इंटर कालेज चौनलिया में स्थायी प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के खाली  पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर विद्यालय के अभिभावकों और छात्रों ने चौनलिया से 18 किमी दूर तहसील मुख्यालय पहुंचकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील और खंड शिक्षा कार्यालय का घेराव भी किया। बाद में अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने 12 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने की बात कही। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज अभिभावकों और छात्रों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में अभिभावक और छात्रों ने तहसील कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसके बाद नाराज अभिभावक भिकियासैंण से करीब तीन किमी दूर जैनल स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया। 

अभिभावकों की खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी के साथ करीब तीन घंटे वार्ता हुई। सीईओ ने 12 अक्तूबर तक स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति हो जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। वार्ता के बाद अभिभावकों  ने 12 अक्तूबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।  समझौता वार्ता में उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, बीईओ हिमाशु नौगाई सहित अभिभावक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शन और सभा में ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपक करगेती, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, कनिष्क उप प्रमुख दिवान भंडारी, कृपाल सिंह, जीवन सिंह, दिवाकर खुल्बे, महिपाल सिंह, लीला बिष्ट, मन्जू देवी, भूपेन्द्र सिंह, हेम सती आदि ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें