फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दावानल सड़क की ओर आने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के जंगलों में आग भड़कने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कफड़खान के जंगलों में मंगलवार की दोपहर अचानक आग धधक गई। आग के तेजी से सड़क की ओर बढ़ने से क्षेत्र में वाहन चालकों और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जंगल की आग से पूरा क्षेत्र में धुएं का गुवार छा गया। सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने एक घंटे 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग शांत किया। आग से जंगल में दो हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा खाक हो गई।
विज्ञापन

मंंगलवार की दोपहर 2:25 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि कफड़खान के जंगलों अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग तेजी से सड़क की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम फौरन मौके पर पहुंची।
टीम ने एक घंटे 30 मिनट तक जंगल की आग पर पानी की बौछार की। जंगल की आग शांत हुई तो यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग से दो हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि समय रहते जंगल की आग को काबू कर लिया गया। टीम में योगेश कुकशाल, उमेश कुमार, दीपक मार्छाल, मनीषा गोस्वामी शामिल रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें