रानीखेत (अल्मोड़ा)। मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने से खलबली मच गई। आग तेजी से फैलते हुए एक रेस्टोरेंट के पीछे तक पहुंच गई जिससे आसपास के आवासीय मकानों और रेस्टोरेंट को खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि जंगल की आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही है। इसके बाद फायर कर्मियों ने एमएफई की होज रील की सहायता से लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम में एलएफएम संदीप सिंह, नरेश जोशी, चालक राजकुमार तथा फायरमैन अरविंद कुमार और दिनेश सिंह शामिल रहे। संवाद