फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेखोला बिजली घर की क्षमता बढ़ी

Tue, 18 Aug 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले को आपूर्ति करने वाले पांडेखोला बिजली घर की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा हो गया है। बिजलीघर की क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर अब 60 एमवीए हो गई है। क्षमता वृद्धि होने के बाद अब अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बिजली अव्यवस्था से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित बिजली घर से अल्मोड़ा जिले के अलावा बागेश्वर जिले को बिजली आपूर्ति होती है। अब तक अल्मोड़ा बिजली घर की क्षमता 40 एमवीए थी। जाड़े के सीजन और अन्य समय बिजली घर पर करीब 45 एमवीए के लोड हो जाता था। जिसे विभाग को बिजली कटौती करनी पड़ती थी।

उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से भी जूझना पड़ता था। विभाग ने बिजली घर की क्षमता 40 एमवीए से बढ़ाकर 60 एमवीए करने का प्रशासन शासन को भेजा। गत वर्ष सरकार ने बिजली घर के क्षमता संवर्धन के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभाग ने क्षमता संवर्धन का काम शुरू किया।
विज्ञापन


बिजली घर में 20 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाया और अन्य सुधारीकरण कार्य किए गए। बिजली घर के क्षमता संवर्धन का काम विभाग ने अब पूरा कर लिया है।

उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता एलएम बिष्ट ने बताया कि बिजली घर की क्षमता संवर्धन का काम गत दिनों पूरा हो गया है। क्षमता संवर्धन से जहां लोड बढ़ने पर बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें