शहीदों की याद में हर साल 25 अगस्त को जैंती के धामद्यो में होने वाले शहीद दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जैंती में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश की आजादी में सालम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस बार भी शहीद दिवस समारोह को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहीद दिवस समारोह की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में सालम शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष दीवान बोरा, महामंत्री प्रताप राम, चतुर सिंह बोरा, जीत सिंह धानक, गिरीश जोशी, डिगर सिंह नगरकोटी, माया बर्गली, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे।