कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विपिन भट्ट ने कहा है कि ऑनलाइन व्यवस्थाओं की मार गरीब लोगों पर पड़ रही है। गैस, टेलीफोन और आधार कार्ड के नाम पर गरीब जनता का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्र में भारत संचार निगम की सेवाएं महीनों तक खराब रहती हैं।
संचार निगम के अधिकारी भी दूसरी संचार कंपनियों की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। सरकार काल ड्राप के नाम पर मुआवजा देने की बात कर रही है, परंतु बीएसएनएल की संचार सेवाएं ठप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर कई संस्थाएं गरीबों को ठगने का काम कर ही हैं और गरीबों से रुपये वसूल रही हैं।
गैस की ब्लैक मार्केटिंग ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद गैस वितरण में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। गैस सिलेंडर कमाई का जरिया बन गया है। उन्होंने कहा है कि दलालों पर नकेल कसने की जरूरत है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा।