फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहर में वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था यथावत रखी जाए’ 

Wed, 05 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डे-केयर सेंटर और गायत्री परिवार ने नगर में वर्तमान में चल रही वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का समर्थन किया है। इन दोनों संगठनों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से नगरवासियों को सुविधा हो रही है और जनता को मालरोड में जाम से निजात मिली है। उनका कहना है कि वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था यथावत रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में नगर की यातायात समस्या से आम जनता परेशान थी। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी होती थी, परंतु प्रशासन द्वारा शहर में कुछ समय पूर्व लागू की गई नई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से जनता को सुविधा होने के साथ ही जाम की समस्या से निजात मिली है। संगठन का कहना है कि कतिपय लोग अपने निहित स्वार्थों के कारण वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध कर दबाव बना रहे हैं। ऐसे लोगों को आम जनता की सुविधा से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने प्रशासन से किसी दबाव में आए बिना वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को चालू रखने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था मे परिवर्तन किया गया तो वरिष्ठ नागरिक प्रदर्शन के साथ ही आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में संगठन की अध्यक्ष लीला टम्टा, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक, महासचिव प्रताप सिंह सत्याल शमिल हैं।

गायत्री परिवार के गणेश दत्त भट्ट ने भी प्रशासन द्वारा शहर में लागू की गई नई यातायात व्यवस्था का समर्थन किया है। उन्होंने इसके लिए डीएम और एसएसपी का आभार जताते हुए कहा है कि नई व्यवस्था से छात्र-छात्राओं, आम जनता और लोगों को सुविधा हो रही है और शहर को जाम की समस्या से भई निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें