अल्मोड़ा। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। अभियान के क्रम में मंगलवार शाम को पुलिस ने एक युवक को 11.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक रुद्रपुर से स्मैक लाकर उसे अल्मोड़ा में बेचने की फिराक में था।
मंगलवार को एसओजी और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से बेस तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली। युवक के पास से 11.41 ग्राम स्मैक और एक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निखिलेश कनवाल निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा बताया है। एसओजी के एसआई सौरभ भारती ने बताया कि निखिलेश रुद्रपुर से स्मैक लाया था और अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।