फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 53 अभ्यर्थियों में से केवल सात ने लिया शारीरिक परीक्षा में भाग

Sat, 24 Nov 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी की माप लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वायरलैस के लिए रेडियो अनुरक्षण अधिकारी और रेडियो केंद्र अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया दूसरे दिन भी हुई। इस दौरान बीते दिवस के बचे हुए 53 अभ्यर्थियों में से केवल सात अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक माप जोख परीक्षा में भाग लिया।  इससे पहले दिन शुक्रवार को 169 अभ्यर्थियों में से 116 ने शारीरिक माप जोख परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 89 अभ्यर्थी सफल हुए थे।  
विज्ञापन


    एसएसपी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई शारीरिक माप-जोख परीक्षा में शनिवार को बचे हुए 53 अभ्यर्थियों में से काफी कम संख्या में अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान केवल सात अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक परीक्षा दी। जिसमें से एक अभ्यर्थी असफल हो गया। मालूम हो कि पूरे राज्य में 36 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख परीक्षा का आयोजन किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा ली जाएगी। प्रतिसार निरीक्षक कमल सिंह पवार ने बताया कि माप-जोख में बचे हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा संपन्न हो गई है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार, उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें