फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रेंट लाइन से पानी के कनेक्शन दे दिए

Sat, 24 Nov 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने बाजार क्षेत्र में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नई लाइन बिछाने के बजाय तंग गलियों में आग बुझाने के लिए कई दशक पहले डाली गई हाइड्रेंट लाइन से कनेक्शन दे दिए हैं। बताया गया है कि हाइड्रेंट लाइन से कई स्थानों पर दो-दो इंच की लाइनें जोड़ दी गई हैं। जिससे बाजार क्षेत्र में आग की घटना होने पर बड़ा खतरा हो सकता है और आग को नियंत्रण में लाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि आग बुझाने के लिए हाइड्रेंट लाइन से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो सकेगा।  
विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा की पटाल बाजार से लगे तमाम मोहल्लों और तंग गलियों में अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए कई दशक पहले मल्ली बाजार इलाके (कंकरकोठी) से लाला बाजार तक करीब सवा किमी लंबी हाइड्रेंट लाइन डाली गईं। तंग गलियों में आग की घटना होने पर हाइड्रेंट लाइन काफी उपयोगी सिद्ध होती रही है। आग लगने पर तत्काल तीन इंच मोटी हाइड्रेंट में पानी छोड़ दिया जाता है और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संबंधित क्षेत्र से पाइप जोड़कर आग बुझाते हैं। इधर पता चला है कि जल संस्थान ने पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने के बजाय बीते सालों में कम से कम तीन स्थानों पर हाइड्रेंट लाइन से दो-दो इंच की लाइनें जोड़कर लोगों को कनेक्शन दे दिए हैं। इससे हाइड्रेंट लाइन लगभग पेयजल लाइन में तब्दील हो चुकी है। भविष्य में बाजार क्षेत्र में आग की घटना हुई तो हाइड्रेंट लाइन निष्प्रभावी हो जाएगी। क्योंकि पानी का बहाव हाइड्रेंट से जोड़ी गई दो-दो इंच की लाइनों में भी चला जाएगा और आग बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। 

  इसे लेकर बीते दिनों वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रेड क्रॉस प्रबंध समिति के अध्यक्ष किशन गुरुरानी ने जिलाधिकारी और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर हाइड्रेंट लाइन से जोड़े गए कनेक्शनों को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाइड्रेंट लाइन से इन कनेक्शनों को नहीं हटाया गया तो मुख्य बाजार में आग की घटना होने पर लोगों को बड़ा खतरा हो सकता है। इधर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने कहा कि हाइड्रेंट लाइन से पेयजल कनेक्शन देने के मामले की जांच कराकर इन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें