फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक कार्यालय की ऑनलाइन सेवा ठप

Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बीएसएनल टावर में आई खराबी और स्वान केंद्र के कंप्यूटरों में आई गड़बड़ी के चलते धौलादेवी ब्लॉक कार्यालय का ऑन लाइन कामकाज ठप है। इससे जहां लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पर रहे हैं वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में काम कर रहे हजारों जरूरतमंदों के भुगतान भी लटके हैं।

कंप्यूटर की खराबी और टेलीफोन टावर की गड़बड़ी जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिलने की आशंका है।
धौलादेवी ब्लॉक मुख्यालय में शासन के निर्देश पर स्वान केंद्र स्थापित है। इस केंद्र से लोगों को आय, जाति, बीपीएल, जन्म मृत्यु आदि प्रमाण पत्र जारी होते हैं।
विज्ञापन


इसी केंद्र से ब्लॉक कार्यालय और मनरेगा योजना के कंप्यूटर संचालित होते हैं। स्वान केंद्र के कंप्यूटरों को चलाने वाले दो यूपीएस और बैट्री खराब हो गई है। इसके साथ ही यहां लगे बीएसएनएल के टावर में आई तकनीकी खामी से भी ब्रॉडबैंड सेवा बाधित है। बीएसएनएल की सेवा और स्वान के उपकरणों में आई खराबी के चलते ब्लॉक मुख्यालय में 15 अप्रैल से कामकाज ठप है। सबसे अधिक परेशानी मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की है। ब्लॉक कार्यालय से ही ऑन लाइन सेवा के माध्यम से भुगतान श्रमिकों के खाते में पहुंचता है।

ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन कामों की मॉनीटरिंग और नए कामों की मंजूरी आदि के कामों की ऑन लाइन फीडिंग भी नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह भैंसोड़ा, सचिव डीके जोशी, दन्यां के प्रधान सतीश चंद्र, गौली के महेया जोशी आदि ने बताया कि अक्सर सेवा बाधित रहने से काम प्रभावित होता है। व्यवस्था में सुधार को कई बार  अधिकारियों से निवेदन किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द सेवा बहाल नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

ढाई हजार मजदूरों का भुगतान अटका
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक में मनरेगा के तहत करीब सात हजार मजदूर पंजीकृत हैं। ब्लॉक के 110 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 2500 से अधिक मजदूरों को उनके खातों में भुगतान किया जाना है। कंप्यूटरों में आई खराबी के चलते भुगतान समेत मनरेगा के तहत किए जाने वाली ऑन लाइन फीडिंग भी ठप पड़ी है। इन दिनों विवाह का सीजन है। मजदूरी की रकम नहीं मिल पाने से श्रमिक परेशान हैं।
विज्ञापन

...........................................

धौलादेवी ब्लॉक के कंप्यूटरों के उपकरण खराब होने के साथ ही बीएसएनएल के टावर में भी तकनीकी दिक्कत है। बीएसएनएल के अधिकारियों को लाइन दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कंप्यूटर उपकरणों की खराबी ठीक करने के लिए शासन ने निजी कंपनी से करार किया है। इस संबंध में शासन के आईटी सचिव दीपक गैरोला को कई बार पत्र भेज कर सूचना दी गई है। फिर से रिमांडर भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी। 
सविन बंसल, जिलाधिकारी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें