फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्यूरी शासन में बने तैलीहाट के मंदिरों में महकेगी देवदार की महक

विज्ञापन
कत्यूरी शासन में निर्मित तैलीहाट के मंदिरों का जीर्णाद्वार करते कारगीर - फोटो : GARUD
विज्ञापन
50 लाख से होगा तैलीहाट के मंदिरों का जीर्णोद्धार
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने आठवीं और नौंवी सदी में बने तैलीहाट के मंदिरों का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया है। 50 लाख रुपये की मदद से होने वाले कार्य में मंदिरों के छज्जों में देवदार की लकड़ी का प्रयोग हो रहा है।
कत्यूरी शासन में निर्मित तैलीहाट के मंदिरों समूहों के छज्जाएं सात साल पूर्व अंधड़ से उड़ गई थीं। इससे प्राचीन मंदिरों की शोभा प्रभावित हो रही थी। सत्यनारायण मंदिर बैजनाथ के प्रधान पुजारी बिपिन जोशी ने बताया कि तैलीहाट के मंदिर समूहों का जीर्णोद्धार करने के संबंध में डीएम बागेश्वर और केंद्रीय पुरातत्व विभाग को ज्ञापन दिया था। इसके बाद विभाग ने इसके लिए 50 लाख का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कत्यूूरी शासन में तैलीहाट गांव में कत्यूरी राजाओं की ग्रीष्मकालीन बाजार लगती थी। शीतकाल में सेलीहाट गांव में लगती थी। तैलीहाट गांव को आज भी कत्यूरी राजाओं की राजधानी के नाम से जाना जाता है। यहां 200 से अधिक मकान हैं। ग्रामीणों ने गांव को अलग पहचान दिलाने के लिए सभी मकानों को सफेद रंग से रंगने के बारे में सोचा है। ग्रामीण इस मामले में शीघ्र एक बैठक करेंगे।
बिपिन जोशी
प्रधान पुजारी
सत्यनाराण मंदिर तैलीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें