विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा में आयोजित पुरातन छात्र मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्कूल दिनों के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मोहन रावल ने छात्रों से विद्यालय विकास के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करने से ही व्यक्ति को मुकाम हासिल होता है।