फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम घोषित

Thu, 12 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय के चयनित खिलाड़ियों की पुरुष क्रिकेट टीम के नामों की घोषणा कर दी है। चयनित 16 सदस्यीय टीम नवंबर अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाली नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी।
विज्ञापन


क्रिकेट कोच लियाकत अली खान ने बताया कि 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक अल्मोड़ा में कुमाऊं विवि की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को  कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में चुना गया। चयनित खिलाड़ियों को नार्थ जोन प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा।

 उन्होंने बताया कि गौरव बिष्ट, पंकज पांडे, भास्कर गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा (रुद्रपुर), सागर सिंह रावत, विक्रम सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह (अल्मोड़ा), हाशिम अहमद, अवतार सिंह (काशीपुर), दीपक चंद्र, अभिषेक आर्या (नैनीताल), मनोज कुमार (पिथौरागढ़), त्रिभुवन खाती, मनीष नेगी (हल्द्वानी) और संतोष कुमार (रामनगर) को 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें