फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, दो दिन में दूसरी घटना से गांव में दहशत

Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पेटशाल के जंगल में बुधवार की देर रात गश्त करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी गांव में बीते दिन ढाई साल के बच्चे को निवाला बनाने के अगले ही दिन बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को भी तेंदुए ने शिकार बना लिया। महिला मंगलवार शाम से घर से लापता थी। बुधवार की देर शाम जंगल में ही  उसका शव मिला।

विज्ञापन


डूंगरी में आदमखोर तेंदुए ने दो दिनों के भीतर दूसरा शिकार किया है। मंगलवार शाम डूंगरी में ढाई वर्षीय हर्षित को मां की गोद से उठा लिया था। बाद में उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर जंगल में मिला था। मंगलवार की देर शाम डूंगर गांव में 75 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा आनंदी पत्नी स्व. हरी राम अचानक घर से गायब हो गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। बुधवार को ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी खोजबीन की लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार देर शाम महिला का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गधेरे में मिला। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर में तेंदुए के पंजे और दांत के निशान हैं।
विज्ञापन


उसका आधा शरीर तेंदुए ने खाया हुआ था। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  महिला की दो पुत्रियों की शादी होने के बाद से महिला अकेले ही रहती थी। दो दिन के भीतर हुई दूसरी घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें