फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट। भारी बारिश के कारण द्वाराहाट बिन्ता क्षेत्रान्तर्गत अल्मियांगाव के तोक मैनरा में दोमंजिले मकान के अचानक गिरने से एक महिला ,उसकी दो पुत्रियों के मौत की सूचना है। जबकि उसके पति के गम्भीर घायल होने की सूचना है। प्राप्त सूचनानुसार ग्राम पंचायत अल्मियांगांव के तोक मैनरा निवासी रमेश राम पुत्र स्व.नाथू राम के दोमंजिला मकान के टूटने से उसकी पत्नी चन्द्रा देवी व पुत्री 17वर्षीय कमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी लड़की 12वर्षीय पिंकी ने रानीखेत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रमेश राम की हालत गंभीर होने की सूचना है। रमेश राम का पुत्र किशन राम अपने साथी के यहां गया था जिसके चलते वह बच गया। वह बेरोजगार है। वह मजदूरी करता है। --------------- रमेश राम की लड़की मृतक कमला ने राजकीय इण्टर कालेज बिन्ता से इण्टरमीडिएट की परीक्षा दी है। जबकि दूसरी लड़की पिंकी राजकीय जूनियर हाईस्कूल भतौंरा में 7में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें