अल्मोड़ा। मंगलवार को दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान कई बार सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार समेत अन्य बाजारों में मंगलवार को चहल-पहल रही।
राशन, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर, रेडीमेड कपड़े की दुकानों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की लाइन रही। खरीदारी के दौरान अधिकतर स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होते हुए दिखाई दिया। सार्वजनिक वाहनों का संचालन नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों के लोग बाजार नहीं आ पा रहे हैं। इसका सीधा असर खरीदारी पर पड़ रहा है।