फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बांटे राशन, मेडिकल किट और सेनेटरी नैपकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ उत्तराखंड अल्मोड़ा ने संघ की 50 महिलाओं को जरूरी सामग्री वितरित की। महिलाओं को राशन, मेडिकल किट आदि देकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए।
विज्ञापन

स्वाश्रयी महिला सेवा की ओर से मंगलवार को जाखनदेवी, राजपुरा, थाना बाजार आदि हिस्सों में महिलाओं को आवश्यक सामग्री बांटी गई। संघ की बहनों ने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों के कार्य प्रभावित हुए हैं।
रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ा है। ऐसे में संघ द्वारा उन बहनों के लिए सामग्री वितरित की जा रही है। संघ की जिला समन्वयक बीना भट्ट ने बताया कि महिलाओं की जरूरत के अनुसार उन्हें सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी कई स्थानों में बहनों को विभिन्न आवश्यक सामग्री बांटी जाएंगी। इस मौके पर दया, विनीता आर्या, बीना महाजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें