फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिली नौ माह से मजदूरी का एक ढेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा के कुशल और अकुशल श्रमिकों को नौ महीने से मजदूरी से मजदूरी नहीं मिल सकी है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। मेलाडुंगरी की प्रधान कौशल्या भंडारी, मटेना के रविशंकर बिष्ट, नरग्वाड़ी के चंदन परिहार, आगर मटे की प्रधान जानकी परिहार, भरत राम, हरी राम ने बताया कि मनरेगा के कुशल और अकुशल श्रमिक मजदूरी के भुगतान के संबंध आए दिन बैंकों के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन

इससे परेशान कई ग्राम प्रधानों का कहना है कि भुगतान न होने पर फर्मों ने ग्राम प्रधानों को सीमेंट आदि सामग्री देना बंद कर दिया है। खंड विकास अधिकारी टीएस भाकुनी का कहना है कि मजदूरों के खातों में जून से मजदूरी नहीं आई है। इस संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने बताया कि मनरेगा के श्रमिकों की लंबित मजदूरी का भुगतान करने के संबंध में विभाग के अधिकारियों से कहा गया है। अब दोबारा कहा जाएगा। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो जिला स्तर के अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें