फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिथौरागढ़ और बागेश्वर परिसर के प्राध्यापकों को नहीं मिला वेतन

Sat, 20 May 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एससजे विश्वविद्यालय के अधीन पिथौरागढ़ और बागेश्वर परिसर में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापक और सरकारी कामकाज के लिए कार्यालय सहायक तैनात तो किए गए लेकिन सरकार उन्हें वेतन देना भूल गई। नियुक्ति के तीन माह बाद भी दोनों परिसर के 101 प्राध्यापक और कार्यालय सहायकों को वेतन देने के लिए सरकारी की तिजोरी में दो करोड़ रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन दोनों परिसरों में फरवरी में विभिन्न विषयों के 76 प्राध्यापकों को तैनाती मिली। इनमें पिथौरागढ़ में 55 और बागेश्वर में 21 प्राध्यापक तैनात हैं। वहीं पिथौरागढ़ कैंपस में 17 और बागेश्वर में आठ कार्यालय सहायकों को नियुक्त किया गया है लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल सका है। ये कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इन सभी कर्मियों को दो करोड़ रुपये से अधिक का वेतन जारी होना है। बताने के बावजूद उनकी परेशानी नहीं सुलझ सकी है।


प्राध्यापकों और अन्य कर्मियों का वेतन जल्द जारी होगा। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। -प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें