फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर पालिका का ट्रिपल आर केंद्र बनाएगा अल्मोड़ा को स्वच्छ

Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका प्रशासन ने नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए की अनूठी पहल शुरू की है जिसे ट्रिपल आर नाम दिया गया है। इस मुहिम के तहत पालिका कार्यालय में रीड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में लोग पुरानी वस्तुओं को जमा करेंगे। इनमें से उपयोग में लाई जा सकने वाली वस्तु जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिन वस्तुओं का उपयोग नहीं हो सकता उन्हें रीसाइकिल किया जाएगा ताकि ये वस्तुएं नगर की सुंदरता और स्वच्छता पर दाग न लगा सकें।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस मुहिम को ट्रिपल आर नाम दिया गया है। पहले आर का अर्थ रीड्यूस है जिसके तहत लोगों को वस्तुओं का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दूसरे आर यानि रीयूज के तहत पालिका ने पुरानी वस्तुओं को जमा करने के लिए केंद्र खोला है। लोग इस केंद्र में पुराने जूते, चप्पल, कपड़े, कंप्यूटर का की बोर्ड जैसे अपने उपयोग से बाहर हुईं वस्तुओं को जमा करेंगे। पालिका की टीम इनमें से उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं को छांटकर उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे।
तीसरे आर के तहत केंद्र पहुंची पूरी तरह से उपयोग से बाहर वस्तुओं को रीसाइकिल किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत लोग पुरानी वस्तुओं को खुले में नहीं फेकेंगे। इससे नगर की स्वच्छता बढ़ेगी। केंद्र के शुभारंभ पर कमल कुमार पाठक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, मुकेश भंडारी, रविंद्र किशोर मेहरा, किशन बिष्ट, रमेश तिवारी, दीपा जोशी, गीता भट्ट, पुष्पा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हर वार्ड में खुलेंगे केंद्र
अल्मोड़ा। पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में पालिका कार्यालय में केंद्र खोला गया है। जल्द ही हर वार्ड में संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिसका लाभ संबंधित वार्ड के लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें