फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनाई घाटी की संचार व्यवस्था एक सप्ताह से अस्त-व्यस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। देवानई घाटी की संचार व्यवस्था एक सप्ताह से अस्त-व्यस्त है। संचार व्यवस्था खराब होने से देवानई डाकघर सहित घाटी के अन्य उप डाकघरों में लेने-देन ठप है।
विज्ञापन

देवनाई घाटी में मात्र बीएसएनएल की संचार व्यवस्था काम करती है। एक सप्ताह से संचार सेवा के काम न करने से स्थानीय लोगों को फोन करने गरुड़ बाजार आना पड़ रहा है। देवनाई घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बोरा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, किसन बोरा, भरत राम ने बताया कि बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ठप होने से देवनाई डाकघर सहित अन्य डाकघरों में एक सप्ताह से लेनदेन ठप है। उन्होंने बताया कि संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कई बार बीएसएनएल के आला अधिकारियों से कह दिया है लेकिन उन्होंने आज तक देवनाई घाटी की संचार व्यवस्था दुरुस्त नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें