फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन नहीं चली रोडवेज, केमू, टैक्सियां, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
अल्मोड़ा बस स्टेशन पर पड़ा सन्नाटा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान के दिन भी रूटों में वाहनों की भारी किल्लत रही। बसें और टैक्सियां चुनाव ड्यूटी में लगने से गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री केमू, रोडवेज बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। कई यात्री बैरंग लौटे। जिससे उन्हें भारी दिक्कतें हुई। हालांकि मतदान के चलते यात्री घरों से कम ही निकले।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए केमू, रोडवेज की बसों समेत टैक्सियों का अधिग्रहण किया है। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार डिपो की 40 में से 31 बसें और केमू की सभी 40 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। काफी संख्या में टैक्सियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। मतदान के दिन रूटों पर वाहनों की भारी किल्लत हो गई है। केमू की सभी सेवाओं का संचालन ठप रहा। टैक्सियों का संचालन कम हुआ।
इधर रोडवेज की ऑनलाइन सेवाओं का संचालन सुचारू रहा। जिसमें डिपो की अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-गुरुग्राम, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून आदि सेवाएं शामिल हैं। रोडवेज की ऑनलाइन सेवाएं चलने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। बताया जा रहा है अगले दो दिनों तक रूटों में बसों की किल्लत बनी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें