अल्मोड़ा। एनटीडी रैमजे मैदान में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मां नंदा सेवन, फायर ब्रिगेड, सलमान-सेवन ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच गोल्ज्यू सेवन और मां नंदा सेवन के मध्य हुआ। गोल्ज्यू सेवन ने पहले खेलते हुए 48 रन बनाए। नंदा सेवन की टीम के वीरेंद्र बिष्ट ने अंतिम गेंद में छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। दूसरा मैच फायर ब्रिगेड-सेवन और महतगांव के बीच हुआ।
महतगांव की टीम ने 10 ओवर में 36 रन बनाए। फायर ब्रिगेड सेवन की टीम ने तीन विकेट खोकर 37 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच सलमान-सेवन और ढूंगाधारा-सेवन के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ढूंगाधारा की टीम ने निर्धारित ओवर में 41 रन बनाए।
सलमान-सेवन की टीम ने पांच विकेट खोकर 42 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया। रेफरी धीरेंद्र मर्तोलिया, जीवन मेहता, दीपक मेहता, पंकज कांडपाल, अर्जुन बिष्ट थे। स्कोरर चंदन लटवाल, सौरभ वर्मा, उद्घोषक परितोष जोशी, गिरीश धवन, भैरव गोस्वामी थे। इस अवसर पर राजू बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, देवेंद्र परिहार, रमेश बोरा, लियाकत अली, सारस्वत मर्तोलिया आदि उपस्थित थे।