फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम स्टाफ का जुलूस

Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एनएचएम स्टाफ का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नियमितीकरण न होने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने रविवार को नगर में मौन जुलूस, कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने मुंह में काली पट्टी बांधकर, हाथ में कैंडल जलाकर प्रदेश सरकार के प्रति विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त से सामूहिक अवकाश पर जाने का एलान किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन (एनएचएम) के आह्वान पर मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी शिखर तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारियों ने मौन जुलूस और कैंडल मार्च निकाला। जुलूस एलआरशाह रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पहुंचा।

वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्रवाई के लिए एक उच्च स्तरीय कमेठी गठित कर शीघ्र कार्रवाई करने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी महासंघ और सरकार के मध्य नियमितीकरण के मामले में सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उपेक्षा से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी पांच अगस्त से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों ने बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा को ज्ञापन सौंपा। जुलूस और कैंडल मार्च में संगठन के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, महिला उपाध्यक्ष मंजू जोशी, संरक्षक रिजवान अहमद, सचिव हिमांशु मुस्यूनी, कोषाध्यक्ष योगेश जोशी, मीडिया प्रभारी दीपक पंत समेत विभिन्न ब्लॉकों के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें