द्वाराहाट में जनसंगठनों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नए थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यहां व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों को सुबह साढ़े आठ से पहले अथवा शाम छह बजे बाद ही नगर में सामान उतारने की इजाजत होगी।
कहा कि दिन में बड़े वाहन आते हैं तो नगर पंचायत की पार्किंग में खड़ी करने में भारी दिक्कतें आती हैं। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। उन्होंने मकान मालिकों से किराएदारों के सत्यापन करने की अपील की। बैठक में किन्नरों की ओर से शादी एवं अन्य अवसरों पर रुपये मांगने की शिकायत की गई। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, कमल साह, निर्मल मठपाल, पूरन जोशी, पंकज बिष्ट, नवल जोशी, बची नाथ गोस्वामी, हरी सिंह भंडारी आदि थे।