भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एनसीसी कैडेटों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की।
प्रधानाचार्य तिलक जोशी ने बताया कि स्कूल में 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। कैडेट स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर रहे हैं।
सफाई कार्य एनसीसी अधिकारी अतुल वर्मा की देखरेख में चल रहा है। कैडेटों ने खेल मैदान और मंदिर के आसपास जल स्रोत की सफाई की। इस अवसर पर अरविंद गेजवाल, राजकिशोर उनियाल, घनश्याम जोशी, खीला कोरंगा, चेतन पाठक, सौरभ परिहार, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।