फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम भदौरिया ने सेना भर्ती रैली की तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत द्वारा फरवरी और मार्च में प्रस्तावित भर्ती रैली को सफलतापूर्वक
विज्ञापन

संपन्न कराने के मामले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सेना के अधिकारियों और इससे संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को भर्ती स्थल पर मेडिकल टीम, सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को भर्ती रैली के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के रहने, खाने-पीने, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उचित दर पर रहने और भोजन उपलब्ध कराने का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए। रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को सेना के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बीएस चिकारा, कर्नल भास्कर तोमर, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें