फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों ने पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 02 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवशेष देयकों के भुगतान की मांग को लेकर नगरपालिका के सेवानिवृत कर्मचारियों ने 44वें दिन भी पालिका में धरना दिया और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आंदोलन को एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पालिका प्रशासन कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं पालिका के सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन करने को बाध्य हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, महेश चंद्र आर्या, राम लाल, नवीन गुरुरानी, गोपाल सिंह ऐरी, पूरन लाल, रामू, चंद्रशेखर, विद्या, खष्टी, विमला, रतिया, घसिटिया, इंद्रा, शकुंतला, सुरेशी, तुलसी, लक्ष्मी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें