फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मशरूम उत्पादन से 11 ब्लॉक के किसानों की बदलेगी तकदीर

Mon, 05 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ के किसान अब मशरूम उत्पादन कर अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उद्यान विभाग की पहल पर 50 लाख रुपये से जिले के 11 ब्लॉकों में 20 मशरूम हट स्थापित किए जाएंगे। इन हट में किसान मशरूम का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

हट निर्माण के लिए किसानों को सरकार की ओर से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। विभाग की इस योजना से किसान को कम लागत में स्वरोजगार से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।
उद्यान विभाग ने जिले में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल शुरू की है। योजना के तहत अल्मोड़ा के 11 ब्लॉकों में कुल 20 मशरूम हट स्थापित किए जाएंगे। इन हट में किसान वैज्ञानिक तरीके से मशरूम का उत्पादन कर सकेंगे। योजना के तहत 50 लाख रुपये से तैयार होने वाली इन मशरूम हट में किसान पारंपरिक खेती के साथ मशरूम कारोबर से भी जुड़ेगे। हट निर्माण के लिए किसानों को सरकार से 90 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी। 10 हट हॉर्टिकल्चर विलेज योजना जबकि 10 हट इससे किसान कम पूंजी में स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें