फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन बुलावा देगा तो भाजपा बनाएगी सरकार : कोश्यारी

Thu, 14 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एमपी कोश्यारी बोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि राजभवन से बुलावा मिलेगा तो भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार के गलत कारनामों के चलते कांग्रेस के विधायकों ने ही सरकार गिराई। कोश्यारी बागेश्वर जाते समय कुछ समय अल्मोड़ा सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार ने अंधेरगर्दी मचाई थी। इससे त्रस्त कांग्रेस के नौ विधायकों ने सरकार को गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद मुख्यमंत्री हरीश रावत विधायकों की खरीद फरोख्त में लगे थे। स्टिंग में इस बात के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ा दल है। उसके 28 विधायक हैं। पीडीएफ और अन्य दलों के विधायकों से भी पार्टी संपर्क में है। राज्यपाल की ओर से बुलावा मिला तो भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बहुमत खो देने और स्टिंग में पकड़े जाने के बाद भी पूर्व सीएम हरीश रावत स्वयं को शहीद साबित करना चाह रहे हैं।

जनता सब जानती है। अब उत्तराखंड के मतदाता रावत की नौटंकी का हिस्सा नहीं बनेंगे। पूर्व सीएम रावत द्वारा स्वयं को सिरकटा मुख्यमंत्री कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नवग्रहों में राहू को क्रूर, सिरकटा, अपशकुनी माना जाता है। हर कोई राहु के प्रकोप से बचने को उपाय करता है। कांग्रेस के विधायकों ने भी यही किया। कोश्यारी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती, जाती रहती हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को मर्यादा, आचरण का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें