फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने एनटीडी में वन कर्मी को टक्कर मारी, मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीडी के समीप अनियंत्रित डंपर ने 55 वर्षीय वन कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, लेकिन घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सायं करीब सात बजे वन कर्मी भूपाल सिंह, एक अन्य साथी के साथ एनटीडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कसारदेवी से तेज गति से आ रहे डंपर संख्या यूके-01-सीए 0297 ने भूपाल सिंह (55) को टक्कर मार दी। जबकि उनका साथी बाल-बाल बच गया। भूपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन और अन्य लोग भूपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, लेकिन गंभीर रूप से घायल भूपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर एनटीडी चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और डंपर को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक मामले में मृतक के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्जन नहीं हुई थी। मृतक को दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें