फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर अडिग ग्रामीण डाक सेवक

Fri, 13 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में डाक सेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस कारण जिले के अनेक ग्रामीण उपडाकघरों में कामकाज पर भी असर पड़ा। अल्मोड़ा में डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर के समीप धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के लिए समिति गठित करने,  विभागीयकरण कर सुविधाएं मुहैया कराने, डाक विभाग के कारपोरेशन प्रस्ताव को टास्क फोर्स को रोके जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। ग्रामीण डाक सेवकों के हित में सुप्रीम कोर्ट ने 1977 में आदेश दिया था, लेकिन विभाग कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के समक्ष हुई सभा में तारा चंद्र अधिकारी, रघुवीर सिंह गढ़िया, बलवंत सिंह, मान सिंह, चंचल सिंह, उमेश चंद्र टम्टा, पवन गिरि, गोविंद बल्लभ, भाष्कर जोशी नंदन सिंह, बलवंत सिंह, जय गिरि गोस्वामी, जगदीश सिंह और योगेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें