ब्लाक मुख्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक समस्याओं पर चर्चा की गई। वित्त संबंधी विकास कार्यों का कार्यादेश प्रधानों के नाम से करने और गांव स्तर पर एक लाख की राशि से बन रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण का जिम्मा प्रधानों को देने सहित कई मांगें उठाईं।
कहा गया कि वित्त के कार्यों का कार्यादेश कर्मचारियों के नाम किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। इस बावत सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एपीएल के सिर्फ तीस-तीस कार्ड ही मिले हैं लिहाजा पर्याप्त कार्ड मिलने के बाद ही कार्ड लिए जाएंगे। बैठक में तय हुआ कि आगामी बीडीसी बैठक में सक्षम अधिकारियों के पहुंचने पर ही भागीदारी की जाएगी।