फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी के पास मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त, आठ अगस्त तक यातायात रहेगा ठप

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आकाशवाणी के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंसते हुए टूट गया। इस कारण करबला-अल्मोड़ा बाजार सड़क को आठ अगस्त तक बंद कर दिया गया है। करबला से अल्मोड़ा आने-जाने वाले वाहनों को अब लोअर मालरोड होते हुए यात्रा करनी पड़ेगी। जिले में तीन ग्रामीण मोटरमार्ग भी बंद हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करबला-अल्मोड़ा के बीच आकाशवाणी में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था। इस बीच वाहनों के आवागमन के कारण देर शाम सड़क पूरी तरह टूटकर ढह गई। जानकारी के अनुसार 15 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद करनी पड़ी है। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि सड़क पर शनिवार से काम शुरू होगा। आठ अगस्त तक मोटरमार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहन करबला से बेस और लोअर मालरोड होते हुए जाएंगे। इसके अलावा शुक्रवार को खेती-जटेश्वर, दन्या-आरासल्पड़ और बजोल-अल्मियाकांडे तीन ग्रामीण और आंतरिक मोटरमार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें