फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप की टीम और प्रशासन के आग्रह पर मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लिया

विज्ञापन
गरुड़ के गढ़खेत के ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करते स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वीप और प्रशासन के आग्रह पर गढ़खेत के मतदाताओं ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का निर्णय वापस ले लिया है। गांव के मतदाताओं ने चौदह फरवरी को अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान का करने का स्वीप की टीम और प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव गढ़खेत के ग्रामीण ढिकुरा सेलकूना गढ़खेत मोटर मार्ग का सालों से निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क का आज तक निर्माण न होने पर गढ़खेत के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया था।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी, लोनिवि की अवर अभियंता दीपिका, वन विभाग के राजेश कांडपाल, कानूनगो दिनेश नौटियाल, पटवारी सुंदर परिहार, स्वीप के नीरज पंत, अनिल पांडे, सुनील भट्ट गढ़खेत गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत की। स्वीप की टीम और प्रशासन के आग्रह पर ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें