फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी नहीं आया पानी

Sun, 06 Aug 2017 10:58 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक नौले से पानी भरतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोसी नदी में बाढ़ के कारण पंप बंद होने से रविवार को भी नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप रही। लोगों को आसपास के जल स्रोतों और नौलों की ओर दौड़ लगानी पड़ी। इधर जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से पेयजल व्यवस्था सुचारू रहने की उम्मीद है।  
विज्ञापन

 
  शुक्रवार और शनिवार को नगर और आसपास तेज बारिश के कारण कोसी नदी में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ आने से कोसी नदी में काफी मात्रा में सिल्ट भी आ गया जिससे कोसी में स्थित जल संस्थान के तीनों पंपों ने काम करना बंद कर दिया था और नगर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप रही। रविवार सुबह पंप चलने के बाद नगर के कुछ हिस्सों में तो पानी आया, लेकिन जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर, बाजार, नरसिंह बाड़ी आदि इलाकों में पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे।

लोगों को छुट्टी के दिन भी आसपास स्थित जल स्रोतों और नौलों की ओर दौड़ लगानी पड़ी। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि बारिश रुकने पर रविवार सुबह से कोसी के पंप चलने शुरू हुए हैं। जिसके बाद नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अन्य जगहों पर दूसरे दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोटेशन के अनुसार फिलहाल एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। मंगलवार तक स्थिति सामान्य रहने के बाद पेयजल व्यवस्था सुचारू रहने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें