फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े पोल गिरने से डेड़ दर्जन गांवों में बिजली गुल

Sun, 06 Aug 2017 10:55 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाइयेंशन लाइन का टूटा पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकासखंड भैसियाछाना के पास बहने वाली जैगन नदी के कटाव में हाइटेंशन लाइन के दो बड़े पोल बहने से क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पिछले चार दिन से बिजली ठप है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि जब तक नदी का जल स्तर कम नहीं हो जाता विद्युत आपूर्ति करना संभव नहीं है। इधर गांवों में बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में 530 विद्युत उपभोक्ता हैं।  
विज्ञापन

 
  बृहस्पतिवार को तेज बारिश के कारण सेराघाट स्थित जैगन नदी के उफान पर आने से हाइटेंशन लाइन के दो टावर धराशायी हो गए। जिस कारण सरयू घाटी के 23 ट्रांसफार्मर भी निष्क्रिय हो गए हैं। सेराघाट से आगे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को जाने वाली बिजली बंद है। सरयू घाटी के ल्वेटा, पभ्या, सल्यूडी, सुकना, ढानखेत, सल्लाभाटकोट, पडोली, बडुवाटाना, कोट्यूडा, सीमापातल, तल्लीनाली, मल्लीनाली, खैरला, कुंज किमोला समेत कई गांवों के ग्रामीणों को इन दिनों रात अंधेरे में बितानी पड़ रही है। बिजली नहीं होने से तल्ली नाली पंपिंग योजना भी बंद हो गई है।

 ग्रामीणों ने बताया कि फोन बंद होने से किसी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। शाम होते ही जंगली जानवरों का भय अलग सता रहा है। तल्ली नाली के ग्राम प्रधान दरवान सिंह ने बताया कि एक तो कई दिनों से सड़क बाधित है ऊपर से बिजली भी गुल हो गई है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उ इधर पोल गिरने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बिजली विभाग के जेई ललित मोहन डालाकोटी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाइटेंशन लाइन के दो बड़े पोल गिरने से पूरी लाईन क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि जैगन नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। जिससे कार्य करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि नदी का जल स्तर कम होते पर लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें