फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और शाह ने सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा : किशोर

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमेश्वर में मंचासीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रामलीला मैदान सोमेश्वर में हुई सभा में केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा, लेकिन हरीश रावत ने जनता के सहयोग से भाजपा के इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए रेखा आर्या को सोमेश्वर से टिकट दिया, लेकिन  विधायक रेखा ने विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। कांग्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए 2017 में होने वाले चुनाव से घबराकर भाजपा ने यह साजिश रची। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वायदों पर खरी नहीं उतर रही है। जनता ने उत्तराखंड से भाजपा के पांचों सांसद जिताए, लेकिन केंद्र ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में राज्य को कई योजनाएं दी हैं और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सरकार 27 हजार पदों पर युवाओं को रोजगार देगी।  उन्होंने मोदी सरकार पर  हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने भाजपा के साथ जाकर जनता का अपमान किया। वक्ताओं में पूर्व विधायक करन महरा, ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, राजेंद्र बाराकोटी, पार्वती मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक, किशोर नयाल, लाल सिंह बजेठा आदि शामिल थे। इस मौके पर  हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगडिय़ा, हरीश भाकुनी, गोपाल खोलिया, राजेंद्र बोरा, हरीश मेहरा, नंदन सिंह बिष्ट, भूपाल मेहरा, भुवन खाती, चंदन वर्मा, बबलू नेगी, कृष्ण सिंह बिष्ट, हरीश लाल, भीम सिंह अल्मियां, प्रकाश जलाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने और संचालन बालम भाकुनी, बबलू अल्मियां ने किया। इससे पहले श्री उपाध्याय ने शहीद स्मारक पर हुकम सिंह बोरा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाजार में जुलूस निकालकर जनसंपर्क किया। लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें