फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अल्मोड़ा में फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला 

Tue, 17 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के खिलाफ अर्मायादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए चौघानपाटा में प्रदर्शन कर अजय भट्ट का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री भट्ट विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर गैर जरूरी बयानबाजी ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सर्वोच्च न्यायालय की भी अवमानना कर रहे हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बागी विधायकों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्णय पर हाईकोर्ट से लेकर सर्वोच्च अदालत ने भी कोई टिप्पणी नहीं की। विधानसभा अध्यक्ष ने निष्पक्ष होकर संविधान के दायरे में निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए राजनीतिक षड्यंत्र की पोल खुल जाने से भाजपा नेता बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट द्वारा विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने की। प्रदर्शन और पुतला जलाने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, किरन साह, दीप सिंह डांगी, तारा जोशी, प्रीति बिष्ट, सरिता टम्टा, दीपा त्रिपाठी, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, भीमा पवार, दीपेश जोशी, भूपेंद्र भोज, देवेंद्र धौनी, मंजुल मित्तल, दानिश खान, अख्तर हुसैन, पंकज वर्मा, दीपक मेहता, हिमांशु कांडपाल, सरिता टम्टा, जया साह, इंद्रा वर्मा, भय्यू बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें