फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्राम पंचायत की बैठक में हुआ मनरेगा कार्य योजना का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान जयानंद ध्यानी अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुदलेख में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना एवं मनरेगा की कार्य-योजना का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में परिवार रजिस्टर, राशनकार्ड सहित अन्य कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और यूसीसी पंजीकरण की जानकारी दी गई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदलेख के जीर्ण-शीर्ण भवन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज राणा, ग्राम विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी, शिक्षा विभाग से जगत सिंह रावत, कृषि विभाग से उमेश कुमार सैनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें