रानीखेत (अल्मोड़ा)। मोना स्थित हिमगिरि स्टेडियम में खेली जा रही स्वर्गीय गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप मैच शुक्रवार को व्यापार मंडल नथुवाखान और छतोला हंटर्स के बीच खेला गया। छतोला हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल नथुवाखान की टीम ने 14.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। दिनेश ने अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।