फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लॉक की स्वास्तिका बनी मिस कुमाऊं

विज्ञापन
हल्द्वानी में मिस कुमाऊं के खिताब से नवाजी गई भैंसियाछाना ब्लॉक निवासी स्वास्तिका रावत। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के रॉयत (लिंगुणता) गांव की बेटी स्वास्तिका रावत मिस कुमाऊं बनी हैं। मिस कुमाऊं बनकर उन्होंने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पंखुड़ियां सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के बैनर तले हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय मिस एंड मिसेज कुमाऊं-2020 प्रतियोगिता के फाइनल में मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक निवासी स्वास्तिका को यह खिताब मिला है। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा स्वास्तिका के पिता दीवान सिंह रावत सेना में सूबेदार हैं, जबकि माता हेमा रावत गृहिणी हैं। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हल्द्वानी के एक होटल में हुआ।
बुद्धिमता, सुंदरता, कैटवॉक और पहनावे के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्वास्तिका ने बताया कि उन्हें सरकारी नौकरी की तैयारी करनी है। मॉडलिंग का शौक है। आगे भी वह मॉडलिंग में प्रतिभाग करती रहेंगी। उन्हें नृत्य, संगीत का भी शौक है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख खुशबू पांडे, जिला पंचायत सदस्य सूरज वाणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें