रानीखेत (अल्मोड़ा)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय में स्वतंत्रता दौड़ हुई। कोविड के कारण हालांकि इस दौड़ में छात्र-छात्राएं भाग नहीं ले सके। शिक्षकों और उनके परिजनों ने स्वतंत्रता दौड़ में भाग लिया।
उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा की देखरेख में दौड़ शुरू हुई, जो होमफार्म होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। धावकों ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अर्णव मंडल, राकेश चावला, मनोज भूषण शुक्ल, कमलेश सिंह, नरेश चहार, अतुल, संजीव कुमार झा आदि ने विशेष सहयोग किया।