अल्मोड़ा। पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने रविवार को परिसर में पॉलिथीन उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राध्यापकों और एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।
24वीं एनसीसी यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से संचालित पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. भंडारी ने श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर को ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें सभी पर्यावरण मित्रों, शिक्षकों और कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। शिक्षा के मंदिर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। पर्यावरण को संरक्षित रखना सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने श्रमदान कर रही 24वीं वाहिनी एनसीसी यूके बटालियन के कैडेट्स के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, 24 वीं यूके गर्ल्स बटालियन की अल्मोड़ा परिसर की लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. ललित चंद्र जोशी, डॉ. लल्लन सिंह, अरविंद पांडे, चंदन लटवाल, चंद्रगुप्त सिंह, सुरेश सिंह पंवार, हरीश सिंह, दीपक सिंह, किशन सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर हिमानी रौतेला, अंडर ऑफिसर दिशा बिष्ट, अंडर ऑफिसर तनुजा फर्त्यालआदि मौजूद रहे।