शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यहां खनियां गांव की भावना मेहरा उत्तराखंड की बेटियां सम्मान से सम्मानित हुई हैं। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदान किया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल मिला है।
भावना ने बीएड की परीक्षा में 76.77 प्रतिशत, एमए भूगोल परीक्षा में 76.3 प्रतिशत, बीए में 72.53 प्रतिशत, 12वीं में 73, 10 वीं कक्षा में 74 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने 2009 में हरियाणा में संपन्न स्काउट-गाइड परीक्षा पास कर राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया है। महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट योगदान के लिए भावना तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।