पुलिस लाइन में हुए समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित किया गया। डीएम सविन बंसल ने डीआरडीए के पीडी मो. असलम, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी इला पंत बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एआरटीओ विमल कुमार पांडे, आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट पुनीत सचदेवा, टीआई गणेश सिंह हरड़िया, पुलिस कर्मी हेमा ऐठानी, जगदीश कनवाल आदि को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
उधर गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी में विवेकानंद अनुसंधान संस्थान को प्रथम, कृषि और उद्यान विभाग को द्वितीय और आपदा प्रबंधन विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला।