फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर जीआईसी जैना में हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
जीआईसी जैना में निबंध प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिपको आंदोलन की 48वीं वर्षगांठ पर जीआईसी जैना में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सोबन सिंह जीना स्नातकोत्तर महाविद्यालय अल्मोड़ा के एचओडी और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार पांडे ने युवाओं को पर्यावरण का महत्व बताया।
कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने से ही जीवन संभव है। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह बल ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधरोपण का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल स्रोत सूख रहे हैं। पौधरोपण करने से उन्हें नवजीवन मिलेगा। इस दौरान पेंटिंग, निबंध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी चारु चंद्र पांडे ने संचालन किया। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष शेखर चंद्र, जीवन सिंह, एसएमसी अध्यक्ष नीमा देवी, शिक्षिका रेनू पांडे, सुधा शर्मा, भुवन चंद्र तिवारी, भाष्कर त्रिपाठी, कृतिका पांडे, प्रदीप बिष्ट, हरीश चंद्र करगेती आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें