फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में आरजू, वंशिता और ऐंपण में काव्या, हेमा प्रथम

Mon, 05 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नंदादेवी महोत्सव के तहत सोमवार को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हुई गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू खान, वंशिता साह और ऐंपण प्रतियोगिता में काव्या गुरुरानी, हेमा वर्मा प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पुरस्कार बांटे। गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आरजू खान प्रथम, कुंजिका वर्मा द्वितीय, योगिता और प्रियंका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में वंशिता साह पहले, प्रियाक्षी पटवा दूसरे, काव्य गुरुरानी और मीनाक्षी हरबोला ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में 15 प्रतिभागी थे।  संचालन गोल्डी कंपनी के सीएल वर्मा ने किया। ऐंपण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में काव्या गुरुरानी प्रथम, वंशिता साह द्वितीय, तुषार जोशी तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में हेमा वर्मा पहले, भावना तिवारी, भावना बिष्ट द्वितीय, पूजा कनवाल, विनीता बिष्ट, पल्लवी पांडे तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता रिलायंस निप्पौन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के तत्वावधान में हुई। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि किशन गुरुरानी और सीएल वर्मा ने पुरस्कार बांटे।  इस अवसर पर इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक परितोष जोशी, तारा चंद्र जोशी, किरन साह, एलके पंत, मनोज सनवाल, अशोक पांडे, नरेंद्र अधिकारी, अल्का पंत, तेज कनवाल, कमलेंदु जोशी, किशोर कनवाल, गीता कांडपाल, गंगा जोशी, पल्लवी पांडे, प्रिंयका जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें